Top Mileage Bikes: भारत में उच्चतम माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल्स की सूची

बजाज ने हाल ही में दुनिया की पहली सीएनजी बाइक, Freedom 125, को लॉन्च किया है। यह बाइक 330 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है, जिससे यह भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक बन गई है। इस खास बाइक के अलावा, भारत में और भी कई बाइकें हैं, जो कम तेल में अधिक माइलेज देने के लिए जानी जाती हैं। आइए, जानते हैं भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स के बारे में, उनकी कीमत और फीचर्स के बारे में।

Honda Livo Drum
होंडा की Livo Drum बाइक में 109.51 cc इंजन है, जो 8.79 PS की पावर और 9.30 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक का माइलेज 74 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹78,500 है।

बाइक्सइंजनपावरटॉर्कमाइलेजकीमत (एक्स-शेरूम)
Bajaj Freedoom 125 CNG125cc9.3bhp9,7Nm330km (रेंज)95,000
Honda Livo Drum109.51cc8.79bhp9.30Nm74km78,500
Bajaj Platine 100102cc8.02bhp8.05Nm72km67,808
Hero Splendor Plus97.2cc8.02bhp8.05Nm73 km75,141
TVS Sport109.7cc8.19bhp8.7Nm70km59,881
Honda Shine98.98cc7.38bhp8.05Nm65km65,900

Bajaj Platina 100
बजाज की Platina 100 एक पॉपुलर और विश्वसनीय बाइक है, जो खासतौर पर माइलेज के लिए जानी जाती है। इस बाइक का माइलेज 72 किलोमीटर प्रति लीटर है, और इसमें 102 cc इंजन है, जो 7.79 bhp की पावर और 8.34 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹67,808 है।

Hero Splendor Plus
हीरो मोटोकॉर्प की Splendor Plus बाइक भारतीय सड़कों पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली बाइक्स में से एक है। यह बाइक 97.2 cc इंजन के साथ आती है, जो 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। माइलेज की बात करें तो यह बाइक 73 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹75,141 है।

TVS Sport
टीवीएस मोटर की Sport बाइक दो मॉडल्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः ₹59,881 और ₹71,223 है। इसमें 109.7 cc इंजन दिया गया है, जो 8.19 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक का माइलेज 70 किलोमीटर प्रति लीटर है।

Honda Shine 100
होंडा की Shine 100 बाइक भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इसमें 98.98 cc इंजन है, जो 7.38 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 65 किलोमीटर तक चलती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹64,900 है।

इन बाइक्स में से हर एक का माइलेज अलग है, लेकिन ये सभी बाइक्स तेल की खपत को कम करते हुए अधिक दूरी तय करने में सक्षम हैं।

Leave a Comment